पांकी में अश्विनी अमृततुल्य चाय दुकान का विधानसभा प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने फीता काट कर किया उद्घाटन
पांकी में अश्विनी अमृततुल्य चाय दुकान का विधानसभा प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने फीता काट कर किया उद्घाटन
*पांकी प्रखंड के मुख्य चौक स्थित मस्जिद गेट के सामने अश्विनी अमृततुल्य चाय दुकान का विधिवत उद्घाटन बुधवार की दोपहर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के नेता मुमताज अहमद खान के हाथों फीता काट कर किया गया। सर्वप्रथम मुमताज अहमद खान के आगमन पर दुकान के संचालक सहित अन्य व्यवसाईयों के द्वारा उन्हें भव्य रूप से स्वागत किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में मुमताज अहमद खान ने बताया कि उक्त दुकान के खुलने से लोगों को अपनी पसंदीदा चाय पीने का अवसर मिलेगा उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है अगर सुबह में अच्छी हर्बल चाय मिले तो पूरा दिन अच्छा रहता है, उन्होंने कहा की पांकी में पहली बार इस तरह के चाय के दुकान का उद्घाटन होने से चाय प्रेमियों में हर्ष कि लहर है उन्होंने दुकान के संचालक रबूज अंसारी की जमकर प्रशंसा की।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुखिया प्रेम प्रसाद उप मुखिया अनारीक राम पूर्व मुखिया अब्दुल हसन जामा मस्जिद के सदर अबुल हसन समाजसेवी मोइन अंसारी मोहम्मद सलीम बबलू अंसारी शहजाद आलम शमीम आलम दुकान के संचालक रब्बुज अंसारी सहित सैकड़ो लोग रहे उपस्थित थे।

