पांकी में अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को किया क्षतिग्रस्त
पांकी में अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को किया क्षतिग्रस्त
पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को एक अज्ञात ट्रक ने शनिवार को रात्रि टक्कर मार दी जिससे प्रतिमा के किनारे का गोल चक्कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अनियंत्रित वाहन गोलचक्कर तोड़ने के बाद फरार भी हो गया। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा की कर्पूरी चौक के पास अतिक्रमण कर लिया गया है,जिसे जाम के स्तिथि बनी रहती है। उन्होंने प्रशाशन से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को अविलम्ब मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी चौक के आसपास के क्षेत्र का अतिक्रमण कर लिया गया है। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि कर्पूरी चौक के पास से अतिक्रमण को हटाया जाए। गोल चक्कर क्षतिग्रस्त होने के सूचना मिलने पर पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को अविलम्ब मरम्मत कर ठीक किया जाएगा।
