पांकी के उकसू बरवाडीह में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ शुरू

पांकी के उकसू बरवाडीह में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ शुरू

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ, कलश यात्रा में सैकड़ो लोग हुए शामिल, हर हर महादेव के नारे से गूंज क्षेत्र

पांकी के उकसू बरवाडीह गांव में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ मंगलवार की दोपहर कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया, कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बबन सिंह विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल उप प्रमुख मुखिया समेत कई लोग अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के आगमन पर यज्ञ समिति के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ मंडप से शुरू हुई इस दौरान अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश लेकर यज्ञ स्थल का परिक्रमा किया एवं बैंड बाजे एवं रथ द्वारा नगर भ्रमण करते हुए सभी मंदिरों में दर्शन करते हुए स्थानीय नदी पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ कलश में पवित्र जल भरकर हर हर महादेव के नारे लगाते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचे जिसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही लोगों में ईश्वर की भक्ति और आस्था बढ़ती है जिससे मन भी पवित्र हो जाता है उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि छोटे से गांव में पहाड़ी नुमा क्षेत्र पर भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर का निर्माण होना बेहद हर्ष की बात है उन्होंने कहा कि इस मंदिर से इस गांव की अलग पहचान बनेगी जहां दूर-दूर से लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचेंगे।
यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि आज मंगलवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई वही 22 फरवरी दिन रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यज्ञ कार्यक्रम के साथ प्रवचन का भी कार्यक्रम प्रसिद्ध कथावाचक श्रीनारायणाचार्य जी के द्वारा किया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अंकेश सिंह सहित यज्ञ समिति के अन्य लोगों ने स्थानीय धर्म प्रेमियों से यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने एवं सहयोग करने की अपील भी की है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि यशवंत वर्मा मुखिया प्रेम प्रसाद भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता मुखिया प्रदुम सिंह भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता चुनमुन पांडे साधु मांझी मंजू लता मिथिलेश पांडे सहित यज्ञ समिति के लोग एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।