पांकी के सोरठ व करार के जंगलों में ढाई एकड़ में लगे अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
पांकी के सोरठ व करार के जंगलों में ढाई एकड़ में लगे अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरठ एवं करार के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार की दोपहर की गई कार्रवाई के क्रम में लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया। यह विनष्टीकरण अभियान पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों तथा वन विभाग की टीम के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मामले की जानकारी देते हुए पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित मामलों में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


