पांकी के प्रसिद्ध कमला एजुकेशन एंड रामकृष्ण मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

0
158e750d-6b80-46cf-8253-0720a3b94bea

पांकी के प्रसिद्ध कमला एजुकेशन एंड रामकृष्ण मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस का अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपना जलवा

पांकी प्रखंड के जरही चौक स्थित कमला एजुकेशन एंड रामकृष्ण मिशन स्कूल में गुरुवार को दोपहर 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया,
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजन कुमार समेत अन्य शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर इसकी शुरुआत की गई, इसके बाद सभी अतिथियों को महाविद्यालय की ओर से अंग वस्त्र एवं धार्मिक ग्रंथ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया,
साथ ही स्कूली बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान गाकर उनका अभिवादन किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए व सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी, साथ ही बीते दिनों कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हृदय विदारक घटना पर आधारित नाट्य मंचन भी किया, कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य विषयों पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करवाया।
कार्यक्रम के संबोधन में अतिथियों ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिन अपने शिक्षकों के समर्पण ,मार्गदर्शन व योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है, यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते के लिए बेहद खास होता है।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया मौके पर कार्यक्रम में शिक्षक सोनू इसराफिल अंसारी, नीरज, शिवलोक, प्रभु राम, गिरवर ठाकुर, काजल, पूनम, प्रियंका विद्या,रूपा सुमित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *