पांकी के पकरिया पंचायत में नए पंचायत भवन बनने की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष

पांकी के पकरिया पंचायत में नए पंचायत भवन बनने की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

लगभग एक करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत भवन, कार्यालय जिला अभियंता जिला परिषद पलामू ने अखबार के माध्यम से निविदा आमंत्रण की जारी की सूचना

पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत में लगभग एक करोड रुपए की लागत से नए पंचायत भवन के निर्माण कार्य कि स्वीकृति मिलने के बाद पूरे पंचायत के ग्रामीणों समेत पंचायत के जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय नवीन मेल अखबार में 18 मार्च को कार्यालय जिला अभियंता जिला परिषद पलामू ने पंचायत भवन के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की सूचना जारी की है ।
बुधवार को पकरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह विधायक प्रतिनिधि मिनटी वर्मा ने पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि यह पंचायत के लिए यह हर्षोल्लास भरी खबर है, उक्त पंचायत में पुराना भवन काफी जर्जर हो गया था जिससे पंचायत कर्मियों व प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, बीते कई वर्षों से नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग को लेकर पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी समेत पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रयास कर रहे थे अंततः विशेष प्रयास से नए भवन की स्वीकृति मिल गई।
विधायक प्रतिनिधि मिनटी वर्मा ने पुरे पंचायत वासियों समेत प्रखंड वासियों को सरहुल ईद एवं रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार के समय पंचायत वासियों को मिला यह बड़ा तोहफा मिला है जिससे सभी पंचायतवासी बेहद खुश हैं।
मौके पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य राम सरेख पांडे कंचन देवी रेणु देवी राजकिशोर सिंह अमित शर्मा अविनाश शर्मा राजू रंजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।