पांकी के नवडीहा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हजारों ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

0
ca8a1ac8-3b72-4436-b6ca-64d3781e53a4

पांकी के नवडीहा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हजारों ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

पांकी प्रखंड के नौडीहा वन पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मंगलपुर के प्रागंण में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी मुखिया पानपती देवी पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान के द्वारा किया गया।
उद्घाटन के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं योग्य लाभुकों को हाथों हाथ आवेदन भी जमा करवाया, इस दौरान अंचल अधिकारी पूर्व प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों शिविर में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया जिसमें समूह की महिलाओं के बीचचेक का वितरण किया गया एवं छात्राओं के बीच साइकिल की राशि वितरित की गई, साथ ही प्रखंड के विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल , शिविर में ग्रामीणों ने समस्याओं के निष्पादन हेतु दोपहर बाद तक हजारों आवेदन जमा किया ,जिसमें मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पशुधन योजना आयुष्मान कार्ड योजना के लगाए गए स्लॉट में आवेदकों की भारी भीड़ भी देखी गई। शिविर में अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह उपस्थित होकर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
मौके पर प्रखंड सह अंचल कर्मियों के अलावे, आशीष कुमार, शिक्षा विभाग बीपीओ राजू कुमार सिंह, सी . आई महावीर प्रसाद, इंजीनियरिंग कनीय अभियंता मनोज कुमार , डॉ सरना लकड़ा, कृषि विभाग यशवंत कुमार, महिला प्रवेक्षिका रानी गीता सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *