पांकी के नावागढ़ में माता साबरी पूजा कलश यात्रा के साथ हुआ शुरू

पांकी के नावागढ़ में माता साबरी पूजा कलश यात्रा के साथ हुआ शुरू

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काट कर किया शुभारंभ

पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के ग्राम नावागढ़ में मंगलवार की दोपहर कलश यात्रा के साथ माता शबरी पूजा की शुरुआत की गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, अतिथियों के आगमन पर पूजा समिति के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं चुनरी देकर सम्मानित किया इसके पश्चात कलश यात्रा की शुरुआत की गई इस दौरान श्रद्धालुओं ने हाथ में कलश लेकर नगर का भ्रमण किया नगर भ्रमण के पश्चात कलश यात्रा का समापन एवं पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि माता शबरी की सच्ची भक्ति एवं ईश्वर से अटूट प्रेम ने उन्हें महान बना दिया, उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं अपितु कर्म से महान बनता है। मौके पर भाजपा नेत्री सह सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा, समाजसेवा मंटू शर्मा, धीरज कुमार ,अरविंद कुमार ,धर्मेंद्र कुमार ,संजय कुमार, सुधीर कुमार ,राहुल कुमार एवं कंचन साव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।