पांकी के लोहरसी मंडल में लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे लोग
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड पांकी के लोहरसी मंडल में “हर घर तिरंगा” झंडा अभियान उत्साह और देशभक्ति के साथ चलाया गया। 🇮🇳
इस अवसर पर लोहरसी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे इस जनआंदोलन को आगे बढ़ाया। गांव-गांव, घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए लोगों ने आज़ादी के अमृत महोत्सव को गर्व के साथ मनाया।
मौके पर उपस्थित प्रोफेसर बच्चन ठाकुर,लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता, रंजय ठाकुर, कार्तिक सिंह, सुधीर तिवारी, सुरेंद्र मेहता, धर्मदेव मेहता,ओकिल पासवान,साधु मांझी,पिंटु गुप्ता, महामंत्री विनोद प्रजापति, राजन सिंह ,राजकुमार सिंह ,बच्चन पासवान,कुंदन पासवान, मदन गोस्वामी, मंदीप मेहता,यशवंत पासवान, हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

