पांकी के केलहवा में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट, मुर्गा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

पांकी के केलहवा में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट, मुर्गा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

पलामू के पिपराटांड़ में सब्जी विक्रेता के साथ भीषण मारपीट, स्थिति नाजुक रिम्स में चल रहा इलाज, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के साथ भीषण मारपीट का मामला प्रकाश में आया है, सब्जी विक्रेता अब्दुल बारिक मियां उर्फ करीमन गड़गांव का निवासी है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज रिम्स में चल रहा है जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

मुर्गा को लेकर बहस के बाद खूनी वारदात दरअसल, पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केल्हवा में साप्ताहिक बाजार लगता है. इसी साप्ताहिक बाजार में अब्दुल बारिक मियां सब्जी बेच रहे थे. जबकि आरोपी पक्ष की मुर्गे की दुकान थी. अब्दुल बारिक मियां, पांकी के गढ़गांव के रहने वाले थे. गढ़गांव का एक युवक मुर्गा खरीदने के लिए साप्ताहिक बाजार में आया था. इसी क्रम में मुर्गा का बाजार लगाने की वजह से दुकानदार के साथ बहस हो गई। बहस के बाद युवक मौके से फरार हो गया था. मुर्गा दुकानदार और उसके साथी युवक को खोज रहे थे. इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि युवक के गांव के रहने वाले सब्जी अब्दुल बारिक मियां उसी गांव के हैं. मुर्गा दुकानदार एवं आरोपियों ने अब्दुल बारिक मियां के साथ मारपीट की. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, बाद में उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया था. एमएमसीएच से उन्हें रिम्स रेफर किया गया है जहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच: थाना प्रभारी

पिपराटांड़ के थाना प्रभारी निलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुर्गा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था. दुकानदार ने मुर्गा देने में देरी की थी. जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई थी. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आरोपियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

इधर घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, परिजनों ने पापराटांड़ थाने को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।