पांकी के आसेहार में कब्रिस्तान चारदीवारी के निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा

पांकी के आसेहार में कब्रिस्तान चारदीवारी के निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा

रैयती एवं निजी भूमि पर कब्रिस्तान के नाम पर की जा रही घेराबंदी, ग्रामीणों में आक्रोश

पांकी प्रखंड में कल्याण विभाग की योजनाओं में लूट इस कदर मचा हुआ है कि कई योजनाएं का कार्य विभागीय मिलीभगत से फर्जी स्थल पर किया जा रहा है, ताजा मामला आसेहार पंचायत के केलहरिया कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण कार्य का है जहां किसी व्यक्ति के निजी रैयती भूमि को फर्जी तरीके से कब्रिस्तान स्थल घोषित कर चारदीवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है, निर्माण शुरू कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों के द्वारा कार्य का विरोध किया गया है मामले के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थल पर किसी तरह का कब्रिस्तान या अन्य सार्वजनिक धार्मिक स्थल नहीं है, उक्त भूमि पर कृषि कार्य होता है और यह खेत है लेकिन विभागीय मिलीभगत से फर्जी तरीके से स्थल को कब्रिस्तान स्थल घोषित कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ बिचौलिए इस कार्य में सक्रिय है जिसका परिणाम है कि जैसे तैसे कार्य कर सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से योजना को धरातल पर उतारा गया है कार्यस्थल पर किसी तरह का कोई बोर्ड सिलापट्ट भी नहीं लगा है जिससे कार्य की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि योजना के दस्तावेजों की यदि जांच की जाए तो और बड़ा खुलासा हो सकता है, ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि आसेहार पंचायत में पूर्व एवं वर्तमान में भी कई योजनाओं का कार्य रैयती एवं निजी भूमि में किया गया है यदि पंचायत क्षेत्र के सभी कल्याण विभाग की योजनाओं की भूमि संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए तो मामले बड़े चौंकाने वाले होंगे।
इस संबंध में पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है,
इस संबंध में विभाग के जेई ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी