पांकी के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद

0
c96f45b3-8ab1-4485-983d-f9df47cc03e4

पांकी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद

ग्रामीणों की समस्याओं का किया निदान

पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ हेतु हाथों-हाथ आवेदन जमा किया एवं पंजीयन करवाया वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया, माड़न पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा सहित पंचायत की मुखिया साजदा खातून व अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे जहां उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके तत्काल निदान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, वृधा पेंशन विकलांग पेंशन, मईयां सम्मान योजना, सहित अन्य योजनाओं के शिविर में सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ देखी गई, हालांकि शिविर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा, बाल विकास योजना ,स्वयं सहायता समूह के विभिन्न स्टाॅल लगाए गए थे जहां शिविर में उपस्थित कर्मियों ने लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
मौके पर कार्यक्रम में समाजसेवी रफीक अंसारी, कारू उरांव, इनामुल आजाद ,अनिल पासवान, शिक्षक अब्बास अंसारी, फिरोज अंसारी, बसंत सिंह, विजय साहू, आरिफ अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *