पंडित गौरी बाबा स्मृति मंच ने किया फलदार पौधारोपण

0
e0408e56-a992-41c3-b46e-7c73c8c2fc18

पंडित गौरी बाबा स्मृति मंच ने किया फलदार पौधारोपण

पंडित गौरी बाबा स्मृति मंच के द्वारा बुधवार को पं गुरुसहाय नगर,बेलसेनियां रेड़मा में फलदार पौधा लगाया गया।मंच के संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित दीनानाथ तिवारी के नेतृत्व में पेड़ लगाऐं जीवन बचाऐं अभियान के अन्तर्गत फलदार आम वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीनानाथ तिवारी ने पंडित गौरी बाबा के वंशजों के तीन पुश्तों के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया।इस अवसर पर प्रोफेसर डाॅ.आनन्द मुरारी तिवारी(पूर्व विभागाध्यक्ष भूगर्भ विज्ञान,रांची विश्वविद्यालय)पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर गोविंद तिवारी, निर्वतमान वार्ड पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी,नवीन कुमार,राजकमल तिवारी,प्रेमकमल तिवारी, नीलकमल तिवारी,कुणाल शांतिप्रिय तिवारी,अर्पिता कुमारी,छोटू कुमार,आदित्य नमन,रुद्र कुमार ने फलदार आम वृक्ष का पौधा लगाया।सभी ने जिला प्रशासन,वन विभाग एवं रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से मानवता की सेवा,और प्रकृति के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया।वार्ड पार्षदों ने रेलवे प्रशासन से सघन वृक्षारोपण अभियान में आगे आगे का आग्रह किया।इस दौरान कहा गया की प्रमंडल में जिस तरह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है उसमें पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है।प्रमंडल में रहने लायक अनुकूल वातावरण नहीं होने पर लोगों का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा जिससे रोजगार,आर्थिक विकास पर संकट मंडराने का भी भारी खतरा है,नदी नाला,तालाब,छोटी नदियाँ,जंगल,के बचाव के साथ ही चियांकी पहाड़ की तरह जिले के पहाडों पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए जबरदस्त आंदोलन की आवश्यकता है।इस दौरान मंच के संस्थापक समाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी ने इस तरह के अभियान का शुरुआत करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की प्रमंडल के प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होने की आवश्यकता है तब जाकर पलामू बचेगा अगर हम अभी नहीं  तो आने वाला समय कितना भयावह होगा उसकी परिकल्पना से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तिवारी प्रत्येक प्रमंडल वासियों से इस वर्ष एक पौधारोपण का अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *