पंचायतो में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का शिविर का किया गया अयोजन

0
ba1e050e-f298-4a18-8501-6d6fb62d71ef (1)

पंचायतो में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का शिविर का किया गया अयोजन

मेराल प्रखंड के सभी पंचायतो में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का शिविर लगाकर लाभुकों का शिविर में ही तुरंत पेंशन स्वीकृति किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए वीडियो जागो महतो ने बताया कि कोई भी योग्य लाभुक पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा वीडियो श्री महतो ने कहा कि सभी पंचायत सचिव मुखिया ग्राम रोजगार सेवक वार्ड सदस्य को निर्देश दिया गया है कि घर-घर जाकर पेंशन के योग्य लाभुकों का बैंक पासबुक, आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र का छाया प्रति तथा फोटो लेकर फॉर्म भरकर एंट्री कराए ताकी तुरंत पेंशन स्वीकृत किया जाए। वीडियो जागो महतो ने मेराल पूर्वी पंचायत शिविर में पहुंच कर पेंशन के योग लाभुकों का जांच कर तुरंत पेंशन स्वीकृत किया। इस मौके पर मुखिया रामसागर महतो ग्राम रोजगार सेवक निभा तिवारी डॉक्टर लालमोहन वार्ड सदस्य दिनेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *