पंचायत विकास सूचकांक पर हुसैनाबाद में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

पंचायत विकास सूचकांक पर हुसैनाबाद में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पंचायत विकास सूचकांक पर हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, प्रखंड समन्वयक राजू रंजन व पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। पंचायत विकास सूचकांक में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका ग्राम, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ एवं हरित पंचायत बनाने की बात कही। साथ ही  आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन पंचायत, महिला हितैषी पंचायत को संकेतक जैसी बिंदुओं पर विशेष फोकस करने की बात कही। प्रखंड समन्वयक राजू रंजन ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायत विकास सूचकांक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। मौके पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक जयप्रकाश सिंह, मुखिया सरिता कुमारी,ममता कुमारी,श्रवण राम,नरेश पासवान,अमरेंद्र ठाकुर,ओमप्रकाश राजवंशी,लाल सिंह,आत्मेश सिंह,अशोक चौधरी,पंचायत सेवक सूर्यदेव राम,बिमलेश पासवान,अशोक यादव,रामलखन यादव,गुड्डू सिंह,शिवशंकर यादव,समेत
 प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *