पांच दिवसीय योग शिविर ट्रैनिंग स्कूल मैदान में होने पर की गई चर्चा

0
357b174e-af01-4dce-a343-2b42090a2fe3

पतंजलि योग समिति प्रखंड द्वारा

 

सतबरवा इकाई की बैठक अंदर बाज़ार महावीर मंदिर प्रांगण में सतबरवा समिति के सदस्यों के बीच जिला से आए पतंजलि योग जिला प्रभारी-श्री राजीव शरण जी और पतंजलि जिला महिला प्रभारी श्रीमती ममता दीदी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें 10/03/2024 से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय योग शिविर ट्रैनिंग स्कूल मैदान में होने पर चर्चा की गई।पतंजलि हरिद्वार से इस शिविर में युवा भारत संगठन के युवा प्रभारी आदरणीय प्रवीण जी का आगमन होने वाला है।जो समाज के युवाओं/युवतियों को योग को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।बैठक में समिति से जुड़े प्रखण्ड प्रभारी-बीरेन्द्र कुमार साहू,योग शिक्षक- विजय जी,श्री राजकुमार साहू,गांधी जी,श्री स्वरूप राम जी,संदीप जी,उमेश मिश्रा जी, श्री सुबोध कुमार जी(शिक्षक) आदि उपस्थित रहे और योग शिविर आयोजित होने पर पूर्ण सहमति दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *