पांच दिवसीय राम कथा के लिए वृंदावन धाम से आई देवी शिखा चतुर्वेदी की निकाली गई शोभायात्रा
शहर में श्री पांचमुखी हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना वर्षगांठ की आयोजन
पांच दिवसीय राम कथा के लिए वृंदावन धाम से आई देवी शिखा चतुर्वेदी की निकाली गई शोभायात्रा
फ़ोटो कैप्शन:1 भ्रमण के दौरान खड़े लोग,एवं रथ पर सवार देवी शिखा ।
हुसैनाबाद,पलामू जपला शहर में पिछले वर्ष स्थापित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पुरानी बाजार कुर्मी टोला स्थित मंदिर की भव्य निर्माण के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा हैं जिसके तहत मन्दिर समिति के द्वरा पाँच दिवसीय श्री राम कथा की आयोजन किया गया हैं जिसके तहत श्री वृन्दावन धाम मथुरा यूपी से कथावाचनी देवी शिखा चतुर्वेदी जी का भव्य रूप से नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई कार्यक्रम की सुरुआत मन्दिर परिसर से निकल कर मकबरा रोड, लम्बी गली,गांधी चौक मुख्य बाजार,पटेल चौक मधुशाला रोड होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त की गई इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त ढोल बाजा नगाड़ा एवं रथ पर देवी शिखा को भ्रमण कराते हुए,राम धुन के भक्ति संगीत के साथ चल रहे थे जिससे शहर में भक्ति वातावरण स्थापित हुई।मंदिर समिति के संरक्षक सुबोध कुमार शुंडीक ने कहा कि यह राम कथा 09 मार्च से 13 मार्च तक संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा 13 मार्च समापन के दिन भव्य भंडारा की आयोजन है।भ्रमण में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक ओम प्रकाश अग्रवाल,पवन लाल अग्रवाल, सुनील कुमार शुंडिक संतोष सोनी,कृष्ण मुरारी अग्रवाल ,अजित अग्रवाल,पिंटू अग्रवाल,कन्हैयालाल ,पप्पू कांष्यकार,विनय कुमार बुलबुल चौधरी,समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।
