पालकोट में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर बैठक
पालकोट में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर बैठक
बीएलओ व पर्यवेक्षकों को काल्पनिक मकान संख्या आवंटन और छूटे मतदाताओं की मैपिंग के निर्देश
पालकोट (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचक पदाधिकारी बिजय उरांव की अध्यक्षता में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य एसआईआर (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) 2026 की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देना था।
बैठक में पर्यवेक्षकों को काल्पनिक (नोशनल) मकान संख्या देने की प्रक्रिया दोहराते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि संख्या निर्धारण उत्तर–पश्चिम कोण से शुरू कर पश्चिम से पूरब दिशा में क्रमवार समाप्त किया जाए। यह भी बताया गया कि अनुभागवार काल्पनिक मकान संख्या देना अनिवार्य है और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस कार्य को पूर्ण करना है।
अधिकारियों ने समझाया कि यदि किसी मतदान केंद्र में चार अनुभाग हैं, तो पहले अनुभाग में 1 से क्रमांक प्रारंभ होगा और शेष अनुभागों में क्रमशः 2, 3, 4 से आगे बढ़ाते हुए नोशनल नंबर सुनिश्चित किए


