*पालकोट मे भालू का हमला, गंभीर स्थिति मे पहुंचाया गया अस्पताल स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर
*पालकोट मे भालू का हमला, गंभीर स्थिति मे पहुंचाया गया अस्पताल स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर *
पालकोट प्रखंड के उमड़ा पंचायत के डवठादीपा गांव मे सुदर्शन सिंह बिंझीया उम्र लगभग 32वर्ष जो रात मे 10.30 बजे को शौच करने गया था तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया लेकिन सुदर्शन जी के द्वारा जब हो हल्ला किया गया तब स्थानीय लोगों के मदद से बचाया गया |
भालू ने सुदर्शन सिंह के सर मे हमला कर जख़्मी कर दिया गया जिससे उनको आनन फानन मे सदर गुमला मे एडमिट किया गया जहाँ उन्हें स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया |
सर पर कई टाका लगाया गया वही वन विभाग के लोगों के जब घटना की जानकारी मिली तो वन कर्मी दल बल के साथ अस्पताल पहुचे और तत्काल ईलाज मे सहायता के रूप मे 5000 रूपया की राशि परिजनों को प्रदान की |
इस बीच प्रभारी वनपाल संदीप कुमार ने लोगों से अपील की है | की पुरे प्रखंड क्षेत्र के लोग सावधान रहे बीना कारण जंगल पहाड़ न जाये साथ ही जाते है तो समूह बनाकर जाये और सावधान होकर रहे और आसपास मे अगर जंगली जानवरो की सूचना मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचना दे |
ताकि समय रहते वन कर्मियों के द्वारा सुरक्षित बचाया जा सके | इन सारी बातो की जानकारी मीडिया प्रभारी वन पाल संदीप कुमार ने दी |


