पाकिस्तान ने भारत, ईरान और अफगानिस्तान को दी धमकी

0
Untitled

पाकिस्तान में आज (14 अगस्त) मनाया जा रहा है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर का एक बयान काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, उन्होंने धमकी दी है कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का हमला होता है तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा. यह धमकी सीधे तौर पर भारत, अफगानिस्तान और ईरान के लिए मानी जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान का इन्हीं देशों के साथ विवाद चल रहा है. सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे खिलाफ युद्ध को लेकर जो भी साजिश रचेगा, उसके लिए हमारी जवाबी कार्रवाई काफी दर्दनाक होगी. मुनीर ने आजादी की परेड को संबोधित करते हुए यह बयान जारी किया. मुनीर ने ये तक कह दिया कि पाकिस्तान के लोग और उसके सुरक्षा बल कभी पीछे नहीं हटेंगे और किसी को भी देश पर बुरी नजर नहीं डालने देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *