पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी
पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में बड़ी वृद्धि की है. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में वृद्धि की गई है. पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में करीब 10 रुपये और डीजल की कीमतों 6 रुपये की वृद्धि की गई है. जिसके बाद पेट्रोल 275.6 रुपये प्रति लीटर हो गया है और हाई स्पीड डीजल की कीमत प्रति लीटर 283.63 रुपये हो गई है.
वित्त विभाग की तरफ से जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में पाकिस्तानी 9.99 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इसके अलावा हाई स्पीड डीजल के भाव में 6.18 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि पूरे पखवाड़े तक लागू रहेगी. अधिसूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम का भाव बढ़ने की वजह से यह वृद्धि अनिवार्य हो गई थी.
