पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी

0
Untitled

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी

 

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला चैनपुर थाना कांड संख्या 41/23 का है। जिसमें प्राथमिक अभियुक्त पवन पवन कुमार यादव नाथपुर घाघरा गुमला और उज्ज्वल सेन गुप्ता टाटीसिल्वे रांची सहित अन्य सहयोगी अभियुक्तों के विरुद्ध ठगी करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अनुरंजन टोप्पो मड़ाईकोन चैनपुर के आवेदन के आधार पर पुलिस ने यह कारवाई की है। जिसमें एसएसजे फाइनेंस कंपनी रांची में पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से 35 लाख रुपए की ठगी की गई है।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *