ॐ फ्यूल स्टेशन के पास जानलेवा दुर्घटनाओं पर रोक लगे – इंजीनियर सुरेश कुमार
छतरपुर(पलामू)//निरंजन सिन्हा
ॐ फ्यूल स्टेशन के पास लगातार हो रहे जानलेवा दुर्घटना को लेकर इंजीनियर सुरेश कुमार, अध्यक्ष उम्मीदवार , नगर पंचायत छतरपुर ने काफी चिंता जाहिर की है और उन्होंने बताया है कि जब से फोर लेन (NH 98) बना है तब से ॐ फ्यूल स्टेशन के पास दुर्घटना की संख्या काफी बढ़ गई है । गाड़ीयां लेन चेंज करने के दौरान आपस में टकरा जाती है। बहुत सारी गाड़ियां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अंडर पास से नही जा कर छतरपुर से सीधे रॉन्ग साइड से ॐ फ्यूल स्टेशन के पास लेन चेंज करते है जिससे डाल्टनगंज की तरफ से आने वाली गाड़ियों से साथ प्रायः हेड ऑन कोलिजन हो रहा है। फोरलेन में गाड़ियों का स्पीड बहुत ज्यादा रहने के कारण अपना कंट्रोल खो देते हैं। हाई स्पीड में दुर्घटना होने के कारण बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यदि दुर्घटनाओं के कारण को विस्तार से समझा जाए तो इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं जैसे छतरपुर से आ रही गाड़ियों को अंडरपास से होकर सर्विस रोड के माध्यम से डाल्टनगंज जाना चाहिए। अंडरपास में जाने के पहले एक तीखा टर्न है जिसके कारण लंबी गाड़ियों को घूमने में दिक्कत होती है। ये रोड का डिजाइन फॉल्ट है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान खोजना चाहिए और रोड में कुछ मॉडिफिकेशन करके ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए की गाड़ियों को फोरलेन में जाने में कोई दिक्कत ना हो। ॐ फ्यूल स्टेशन के पास फोरलेन में कट दिया हुआ है जिसके माध्यम से गाड़ियां लेन चेंज करते हैं और उसी से दुर्घटना होती है। फोरलेन के ये कट को बंद करवा देना चाहिए और गाड़ियों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करना चाहिए। उपरोक्त बातों को पालन करने से ॐ फ्यूल स्टेशन के पास दुर्घटना पर रोक लगाया जा सकता है और जान माल का नुकसान होने से रोका जा सकता है।
