ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल न्यू टाउनशीप, शाहपुर में वार्षिक परीक्षाफल, कैलीग्राफी एवं प्रोजेक्ट वर्क प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

0
423a6255-8b34-4a86-96bf-cf69ded795d2

वार्षिक परीक्षाफल, कैलीग्राफी एवं प्रोजेक्ट वर्क प्रदर्शनी

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू टाउनशीप, शाहपुर में आज दिनांक 16 मार्च 2024 दिन शनिवार को सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय के चेयरमैन सह-पॉकी विधायक डॉ॰ एस॰ बी॰ पी॰ मेहता के करकमलों द्वारा ऑनलाइन जारी किया गया। इसके पश्चात् माननीय निदेशक डॉ॰ एस॰ बी॰ पी॰ मेहता ने फीता काटकर बच्चों के द्वारा लिखी गई अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत सुलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होनें बच्चों की सफलता पर ढेरों शुभकामनाएँ दी। बेहतर परीक्षा परिणाम और कैलीग्राफी प्रदर्शनी के लिए प्रोत्साहित करने वाले समस्त शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का परीक्षाफल आशानुरुप है। शिक्षण क्षेत्र में की गई शुरुआती प्रयास से ऑक्सफोर्ड स्कूल आज डाल्टनगंज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हमारा विद्यालय शिक्षा की नवीन परिभाषा गढे़गा। मेरा विश्वास है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण दृष्टांत पेश करेंगे। कुल 1500 बच्चों में 54 बच्चों को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए तथा 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 447 रही और 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 1000 रही। बच्चों ने अंग्रजी, हिन्दी और संस्कृत विषयों पर आधारित परियोजनाएँ लगाई गई। जिनके अवलोकन से अभिभावक और विद्यार्थी हर्षित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *