ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ‘‘वार्षिक प्रदर्शनी’’ सह लोक संगीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू टाउनशीप,
शाहपुर, मेदिनीनगर-10
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ‘‘वार्षिक प्रदर्शनी’’ सह
लोक संगीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
आज दिनांक 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दीपावली पूर्व ‘‘प्रतिभा संगम’’ (वार्षिक विज्ञान, वाणिज्य, कला एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी), रंगोली एवं लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। विद्यालय निदेशक सह पॉकी विधायक डॉ॰ एस॰ बी॰ पी॰ मेहता, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवि आनन्द, उपविकास आयुक्त पलामू, एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक महोदय, मुख्य अतिथि महोदय एवं प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहाँ छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित अद्भुत मॉडल, परियोजना कार्य आदि प्रस्तुत किए गए। सभी प्रदर्श विशिष्ट संदेश एवं ज्ञान युक्त थे। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बड़े ही रूचीपूर्ण तरीके से सभी कलाकृतियों को देखा और उसकी सराहना की। छात्राओं के द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने लोक संगीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का खूब आनन्द उठाया।
इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने मुख्य अतिथि श्री रवि आनन्द जी को शॉल ओढ़ा कर एवं विद्यालय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर कहा कि उन्नति के शिखर पर पहुँचने के लिए ऐसे ही परिश्रम और प्रेरणा की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई परियोजना कार्य की बहुत सराहना की। इस प्रकार की अन्तः व अन्तर गतिविधियों से छात्रों की क्रियाशीलता में वृद्धि होती है। शिक्षा व नवीन खोज के प्रति अभिरुचि बढ़ती है और छात्रों को इसके द्वारा मंच मिलता है। शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक गतिविधियों की अभूतपूर्व वृद्धि में भूमिका का निर्वहन करती है। वैज्ञानिक और राष्ट्र निर्माता व्यक्तित्व कीए यह प्रथम सीढ़ि होती है।
तत्पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ॰ एस॰ बी॰ पी॰ मेहता जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद कर, दीपावली की अग्रिम व हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने की पूर्ण चेष्टा व भरपूर प्रयास विद्यालय करती रहेगी।
तत्पश्चात् विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बालिका समूह में बायरन, इलियट प्रथम स्थान पर रहे। कीट्स शेक्सपीयर सदन द्वितीय स्थान रहे। बालक समूह में कीट्स सदन, बायरन सदन प्रथम स्थान पर, शेक्सपीयर सदन द्वितीय स्थान पर तथा इलियट सदन तृतीय स्थान पर रहे।
अन्त में विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने दीपावली एवं छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली सनातन संस्कृति का त्योहार है, जो भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है जो आध्यात्मिक रुप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीपावली दो शब्दों अर्थात् दीप और आवली से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है-दीपों की पंँक्ति। जिस प्रकार, दीया अँधेरे को समाप्त कर प्रकाश से भर देता है, ठीक उसी प्रकार हमें अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर समूचे वातावरण को प्रकाशमय बनाने का त्योहार है। आप सभी के जीवन में भी अँधकार का नाश हो तथा प्रकाश ही प्रकाश हो। यह त्योहार प्रेम और सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहें और सभी को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। प्रतिभा संगम (विज्ञान प्रदर्शनी) में छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान, वाणिज्य, गणित, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, खेलकूद, मानविकी एवं कम्यूटर आदि विषयों से संबंधित अद्भुत मॉडल, परियोजना आदि प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारे छात्र एवं छात्राओं में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का भी विकास हो। इससे विभिन्न क्षेत्र में छात्रों के क्रियात्मक एवं बौद्धिक विकास होते हैं। अनुशासन, समुचित शैक्षिक वातावरण एवं संस्कारयुक्त्त शिक्षा ही ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का मुख्य ध्येय है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में अनुसंधान की क्षमता बढ़ती है। बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों के लिए उन्होनें हार्दिक शुभकामनाएँ दी। चयनित एवं प्रतिभागी सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेगें।
स्वास्थ्य, उर्जा, पर्यावरण, चिकित्सा, आपदा, जीव-विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत एवं हिन्दी आदि विषयों पर प्री-नर्सरी से तीसरी तक के बच्चों द्वारा लगभग 456 एवं चतुर्थ से बारहवीं तक के छात्रों द्वारा लगभग 853 प्रदर्श प्रस्तुत किये गये। इस प्रकार लगभग 1300 से अधिक प्रदर्श ‘‘प्रतिभा संगम’’ कार्यक्रम में सम्मिलित थे।
म्ंाच संचालन शिवांगी आनंद एवं मीनू सिंह के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने लोक संगीत प्रस्तुत किए, जिसमें अर्पिता रानी (बारहवीं अ), अखंडजय (आठवीं ब), प्रभात रंजन (दसवीं अ) प्रथम स्थान पर, अद्वैत अंताश (सातवीं अ), नैन्सी (सातवीं ब), आवेरी कर (चौथी अ), सृष्टि, सिमरन (ग्यारहवीं द), द्वितीय स्थान पर तथा पल्लवी रानी (छटवीं ब), सत्यम (छटवीं स) प्रणव पाठक (नवमी अ), रानी कुमारी (नवमी अ) तृतीय स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अविभावक उपस्थित रहे।
डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह
प्राचार्य
विषयगत प्रदर्श वरिष्ठ वर्ग (स) में रसायन में प्रथम स्थान पर हैरी रंजन, द्वितीय स्थान पर पूजा भारती, तनुप्रिया, अनोखी रानी, प्रिया कुमारी, अभिनव मेहता, अभिजीत, प्रणव पाठक तथा आयुष राज, तृतीय स्थान पर आदित्य सिंह, आदर्श राज एवं अंशु, हर्ष कुमार रहे।
जीव विज्ञान में प्रथम स्थान पर एंजिल, जिया, तनु, श्रुुति, साहिल, कुनाल, द्वितीय स्थान पर कृषा, समीक्षा, प्रतीक, नीतिन, नीतेश, हिमांशु तथा तृतीय स्थान पर करिश्मा, श्रेयशी, भूमिका, साधना, हिमांशु, अभिजीत, चन्द्रशेखर, पंकज तिवारी, आस्था, ऐश्वर्य उन्नति, निकिता, सोनम, जयंत एवं मयंक रहे।
भौतिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर अल्तमश खान, द्वितीय स्थान पर आर्यन कुमार, तनुप्रिया, प्रिया कुमारी, पूजा भारती तथा तृतीय स्थान पर रोहित कुमार, समीर कुमार, श्याम, प्रिंस, अभिषेक तथा औसफ अली रहे।
गणित में प्रथम स्थान पर तनुप्रिया, पूजा भारती, अनोखी रानी, तनुजा मेहता, द्वितीय स्थान पर आर्यन कुमार, आकाश कुमार, अंशु राज, अंशु सिंह, आकृति सिंह तनिष्का अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर आलोक कुमार, शशांक राज और मानवी नाथ रहे।
भूगोल/अर्थशास्त्र में प्रथम स्थान पर तौसिफ, द्वितीय स्थान पर आस्था शर्मा, आरव सिंह, ईशांत शर्मा तथा तृतीय स्थान पर हिमांशु, आदित्य, हर्षित रहे।
इतिहास/नागरिक शास्त्र/मानविकी में प्रथम स्थान पर रानी कुमारी, सृष्टी, पलक, अमन प्रसाद, अभिराज, द्वितीय स्थान पर खुशी कुमारी, सिमरन, दीपिका, प्रियम, हिमांशु राज तृतीय स्थान पर आकृति, बंटी कुमार रहे।
अंग्रेजी में प्रथम स्थान पर खुशी, राशि, सानिया, ईशिका कुमारी, द्वितीय स्थान पर समीक्षा, रुशदा, आयुषी, स्कन्द तथा तृतीय स्थान पर मीशा, खुशी मेहता, रिशिका रहे।
हिन्दी में प्रथम स्थान पर मानवी नाथ, आर्या मौर्या एवं लक्ष्यराज, द्वितीय स्थान पर रानीवर्षा, हैरी रंजन तथा निर्जला कुमारी, तृतीय स्थान पर प्रेम कुमार रहे।
संस्कृत में प्रथम स्थान पर निक्की कुमारी, नितिका, दीपिका, द्वितीय स्थान पर तनिष्का, आकृति, कुनाल तथा तृतीय स्थान पर आर्यन रहे।
वाणिज्य में प्रथम स्थान पर रागिनी कुमारी, द्वितीय स्थान पर रितिक कुमार, अंकित कुमार तथा तृतीय स्थान पर समीक्षा तिवारी रहे।
कम्प्यूटर में प्रथम स्थान पर उमाशंकर, द्वितीय स्थान पर मयंक, अविनाश तथा तृतीय स्थान पर स्कंद, अभिनव रहे।
खेलकूद में प्रथम स्थान पर सिमरन राज, द्वितीय स्थान पर रितिका सिंह रहे।
आर्टक्राफ्ट में स्थान प्रथम पर आस्था शर्मा, द्वितीय स्थान पर ऐश्वर्य तथा तृतीय स्थान पर एंजल गुप्ता रहे।
विषयगत वरिष्ठ वर्ग (ब) में प्रदर्श रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान पर श्रेया कुमारी, द्वितीय स्थान पर हर्षराज तथा तृतीय स्थान पर शिष्यम कुमार, आद्विक अग्रवाल व युवराज रहे।
जीव विज्ञान में प्रथम स्थान पर सौम्या श्रुति, मधुवाला, द्वितीय स्थान पर अभिनव, जिया, पीहू तथा हमजा, तृतीय स्थान पर वैश्णवी, पल्लवी, काजल, प्रिया दूबे, प्रेमांशी, सृष्टि रहे।
भौतिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर अनुराग कुमार, द्वितीय स्थान पर हिमांशु व हितांश वर्मा तथा तृतीय स्थान पर रौशन कुमार, नवाब रजा, हर्ष राज, आदिराज, निश्चय किशोर, अंकित कुमार, अभिराज अर्णव, लेखराज, आदित्य पाल रहे।
गणित में प्रथम स्थान पर सूरज कुमार गुप्ता, अभिराज अर्णव, आयुष कुमार, हिमांशु सिंह, सक्षम सिंह, सक्षम संघाई, आदर्श गुप्ता, प्रिया दुबे और जिज्ञासा कुमारी, द्वितीय स्थान पर प्रतिभा कुमारी, तमीम इमरान, आदर्श कुमार, सौम्या कुमारी, वैश्णवी पाण्डे, अर्पणा यादव तथा अंजली कुमारी, तृतीय स्थान पर शोभा कुमारी, आशु कुमार, अमन ऑरव, ज्योति गुप्ता रहे।
अंग्रेजी में प्रथम स्थान पर वर्षा, वेदपरी, हलिमा सादिया, अर्पणा यादव, रिषभ, प्रिस, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा, ज्योति गुप्ता, अनिश्का, विराट, हर्षित, कुमार गौरव, साक्षी, युवराज तथा तृतीय स्थान पर रौशन, अभिज्ञान, आयुष, शिवांश, रितिका प्रिंस शगुन गुप्ता, यश आर्या रहे।
हिन्दी में प्रथम स्थान पर ओशी कुमारी, श्रेया तिवारी, रिया कुमारी एवं शोभा कुमारी रहे। द्वितीय स्थान पर रत्नाप्रिया, अलिस्वा, ट्ंिवकल तथा तृतीय स्थान पर हमजा अली रहे।
संस्कृत में प्रथम स्थान पर मृन्मय, नेहा कुमारी, ंअनामिका, गुनगुन, राजा रोहित, पायल, दीपांजली, लेखराज, खुशबू रहे। द्वितीय स्थान पर प्रेमांशी, आयुष, साक्षी, शिवमराज, चाहत कुमारी तथा तृतीय स्थान पर सुकृति, अमृता, श्रेया, शोभा, नवनीत, शाश्वत रहे।
खेलकूद में प्रथम स्थान पर मधुवाला रहे। द्वितीय स्थान पर अशलेष, मुस्कान तथा तृतीय स्थान पर स्वीटी, आयुष रहे।
कम्प्यूटर में प्रथम स्थान पर दीपांशु, रिषभ, द्वितीय स्थान पर पवन, आदर्श तथा तृतीय स्थान पर अन्तरा, अंजली, पलक रहे।
सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर अनिष्का, आदित्य, शौर्य, रित्विक, सौरभ, आभास, शाश्वत, मयंक, नवनीत, कार्तिक, चिरंजीव, अभ्यास, आदर्श, आंचल, आराध्या, नैंसी, द्वितीय स्थान पर कशिश, हलिमा, अदिति, पलक, अश्लेष, अविनाश तथा तृतीय स्थान पर प्रणव, आर्यन, पंचम, प्रांजल, आयुष रहे।
विषयगत कनिष्ठ वर्ग में प्रदर्श ई. वी. एस. में प्रथम स्थान पर आर्ची, अकरान, आर्यन, अक्सानाज, साक्षी, शौर्यदत्त, नैन्सी, रिशिका रहे। द्वितीय स्थान पर आयुष, रुद्र, अमितांश, दिव्यम, संदेश, रिधम सिंह, अर्णव, माही, संस्कृति तथा तृतीय स्थान पर अंशराज, आकर्ष, भस्कर, उत्कर्ष, शौर्य अनन्या, अनमोल, श्रुति, शश्वत, यशराज, प्रफूल, अनुपम, चिराग, गुनगुन, वैश्णवी, अमन, सोफिया रहे।
संस्कृत में प्रथम स्थान पर श्रेया श्री, प्रणव पासवान रहे। द्वितीय स्थान पर श्रेयांश, सोफिया, आकाश, आदित्य, दीपा आनन्द तथा तृतीय स्थान पर अन्यारंजन, दीपा कुमारी, शिवानी कुमारी, रिषु राज, शिवांश रहे।
आर्टक्राफ्ट में प्रथम स्थान पर समर्थ, मो.शारिक, आकर्ष कुमार रहे। द्वितीय स्थान पर गुलनाज तथा तृतीय स्थान पर हर्षित एवं शौर्य कुमार रहे।
हिन्दी में प्रथम स्थान पर -विशाल, ताबिस, आयुष, मेधा, साक्षी, अमन, सौम्या, द्वितीय स्थान पर लक्ष्य, आदित्य, अविका, सिद्धिमा, वैष्णवी, अदीना, राजीव, तथा तृतीय स्थान पर प्रतिष्ठा, हरिओम, मानवी, शौर्य, युवराज, शुभम, अतिका रहे।
अंग्रेजी में प्रथम स्थान पर जहिर, कृष, विजयालक्ष्मी, राज नन्दिनी, अर्पित, आरोही, द्वितीय स्थान पर शिवांश, ऋतु, अर्पितराज, सोफिया, रिया, हिमांशु, तथा तृतीय स्थान पर ईंशा, तनु, हृव्विक, अर्पित आनन्द, दीपक, सुफियां रहे।
सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर अमितांश, हितेन, रिदम, नैंसी, प्रतिष्ठा, द्वितीय स्थान पर आरोन, दीपक, रिशिका, तन्वी, दिव्यांशी, विजयलक्ष्मी, अनमोल, पुलकित, कुमार राज तथा तृतीय स्थान पर कासिफ, आर्ची, अविनाश, प्रतीक, हिमांशी रहे।
कम्प्यूटर में प्रथम स्थान पर सोफिया, अक्सा, सफोरा, कसिफ, द्वितीय स्थान पर आदित्य, दीपक, सान्वी तथा तृतीय स्थान पर शौर्य, पीयुष, अनुराग, औसफ, अमितांश रणवीर रहे।
गणित में प्रथम स्थान पर अमितांश, प्रियांशी, कशिफ, अदिबा, द्वितीय स्थान पर अन्या रंजन, मो.अर्ष, तथा तृतीय स्थान पर आर्यन रंजन, अनमिक्षा रहे।