ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पाँचवाँ वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पाँचवाँ वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
गढ़वा। गढ़वा के नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का पाँचवाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर, विधिक सलाहकार, राहुल सत्यार्थी एवं अशोक पटवा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, पलामू के फाउंडर अविनाश वर्मा, झारखण्ड कॉपरेटिव बैंक के निदेशक प्रभात कुमार अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्त्ता अवधेश कुशवाहा एवं जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी ऊर्फ आशीष सोनी,विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी,सचिव आलोक सोनी प्रबंधन समिति सदस्य आकाश सोनी, धीरज राज एवं सोनू कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य माइकल उमेश कन्ना के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वल कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता की लहर दौड़ पड़ी।
कार्यक्रम में मंच संचालन शालिनी श्रीवास्तव जी ने की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं सर्वप्रथम स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने विद्यालय की नृत्य शिक्षिका संचायिता सहाना, ट्रेनर आकाश राज, हर्षित कुमार, विशाल एवं पवन के सानिध्य में अपनी प्रतिभा, कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रमों ने पूरे सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन मे विद्यालय परिवार तथा बच्चों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यालय गढ़वावासियो के लिए वरदान है। यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय माइकल उमेश कन्ना ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज को दिशा देने का सशक्त साधन है।
वहीं विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें भविष्य के योग्य नागरिक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में आयोजित SOF परीक्षा के विभिन्न विषयों में तथा वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सहित प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे पूरे सत्र में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों को पेरेंट ऑफ़ द ईयर के तहत उन्हें मोमेंटो, बुके तथा शाल देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और विद्यालय की व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के समन्वय से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है, और इसी उद्देश्य के साथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षकगण,अभिभावकगण सहित अनेक गढ़वावासी भी उपस्थित थे।

