ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मेदिनीनगर में सत्र 2025-26 की फ्लैग ऑफ सेरेमनी संपन्न
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में दिनांक 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को सत्र 2025-26 की समाप्ति पर फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के उपरान्त सर्वोत्तम कक्षा कप्तान की घोषणा के साथ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सर्वोत्तम कक्षा मॉनिटर हेतु कक्षा चतुर्थ से हर्षित राज गुप्ता, आदित्य परवीन, अनुप्रिया, परिधि तृषा पंचम से शुभम यादव, प्रभात कुमार, परीक्षित, श्रेया षष्टम् से अक्सा नाज, अनमोल सिंह, रणवीर, संजीव, यश कुमार सप्तम् से इबारत, आराध्या माही अष्टम से अभिषेक, पल्लवी, ज्योति नवम् से पलक, विपुल एवं ग्यारहवीं से आयुष, रिशिका एवं रानी वर्षा को पुरस्कार दिया गया। उसके बाद 25 प्रतिशत के औसत से 52 सेक्शन में से 13 सेक्शन को सर्वोत्तम कक्षा के रुप में पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु कुल 28 छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर. प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक गतिविधियों के आधार पर चारों सदनों में विभाजित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस आधार पर बायरन सदन सर्वाधिक 2927 अंकों के साथ विजेता बनी जबकि इलियट सदन 2337 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। कीट्स सदन 2196 अंकों के साथ तृतीय व 1850 अंको के साथ शेक्सपियर सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। उन्होंने आगे कहा कि सभी के लिए निरपेक्षता व एकता की भावना आवश्यक होती है। इसी भावना द्वारा सदन के कार्यों में गुणवत्ता आती है साथ ही भाईचारें की भावना का भी संचार होता है। आगामी सत्र में सभी सदन अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। विजेता व उपविजेता सदन के शिक्षक, शिक्षिकाएँ, पदाधिकारियों व छात्रों को बेहतर प्रदर्शन हेतु कोटिश बधाइयाँ दी।
तत्पश्चात् सदन के कप्तानों एवं उपकप्तानों के द्वारा अपने-अपने सदनों के ध्वज को उतार करके प्राचार्य के माध्यम से विद्यालय के खेल शिक्षक को सौंपा गया। पश्चात् खेल शिक्षक ने उन ध्वजों को को-ऑर्डिनेटर के सुपुर्द किया। सदन के नवीन पदाधिकारी निर्वाचित होने तक कार्यवाहक सदन-सदस्य सक्रिय रहेंगे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर मंच संचालन मीनू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्रगण उपस्थित रहे।


