ओबीसी जागरूकता रथ पहुंचा बरवाही तथा उटारी गांव

0
12346abd-d962-4224-9e51-8ce78ca4582a

ओबीसी जागरूकता रथ पहुंचा बरवाही तथा उटारी गांव

ओबीसी समाज को नहीं मिला उचित हक और अधिकार

बिश्रामपुर। ओबीसी एकता व अधिकार जागरूकता रथ शनिवार को बरवाही उटारी आदि पहुंच कर सभी गांवों में नुक्कड़ सभा किया नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संयोजक सदस्य गोरख नाथ चौधरी ने कहा की ओबीसी समाज के साथ आजादी से लेकर आज तक सत्तासीन लोग जो ओबीसी का हक और अधिकार को दबा कर बैठे हैं, वो लोग आरक्षण के नाम पर ओबीसी समाज का हत्या किया है अब ओबीसी का युवा होगए है गोलबंद लड़ कर लेंगे अपना हक अधिकार को जब तक ओबीसी को हक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी साथ ही कहा कि आज कल लोग हमलोग को केवल वोट में इस्तमाल करते हुए आ रहे हैं लेकीन ओबीसी का अधिकर की बात नहीं करते अब जो ओबीसी की बात करेगा वही ओबीसी पर राज करेगा ओबीसी जग चुके है किया। श्री गोरखनाथ चौधरी ने कहा की ओबीसी समाज का मकसद राजनीतिक दल और संगठन को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि ओबीसी को उचित हक और अधिकार दिलाना है। । बृजनंदन मेहता ने कहा की ओबीसी की आबादी 65 प्रतिशत है फिर भी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। हमलोग हिंदू- मुस्लिम में फंसकर लड़ते रह जातें हैं। साथ ही ओबीसी समाज के लोगों को 11 फरवरी को शिवाजी मैदान में आने का आग्रह किया है।
इस मौके पर अशोक प्रसाद, पंकज गुप्ता , संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *