ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का जागरूकता अभियान पहुंचा चैनपुर

0
6da7518f-47bd-40b7-8cbd-7776ef7cff76

ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का जागरूकता अभियान पहुंचा चैनपुर

प्रखंड़ के कई पंचायत जैसे रबदा ,खुरा कला , बुढीविर , ओड़नार, बंदुआ पंचायत के दर्जनों गाँव , हुआ नुक्कड़ सभा।

पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के द्वारा आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज में 09:00 बजे पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन की तैयारी के लिए की चलाई जा रहे रथ यात्रा के तहत आमंत्रण रथ पहुंचा पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड।
पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू जिला के
चैनपुर प्रखंड के ग्राम बंधुआ पंचायत ,खोहरी, बूडीबीर , कोमानी, केवाल, कोडुवाडी, सलटवा वासियों से अनुरोध किया कि दिनांक 11 फरवरी दिन रविवार को समय 9:00 बजे शिवाजी मैदान मेदिनीनगर डालटेनगंज पलामू में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर ओबीसी जागरूकता रथ यात्रा
अभियान सह महासम्मेलन में भाग लेकर महासम्मेलन को सफल बनावे।

विभिन्न जगहों पर प्रोग्राम किया गया प्रोग्राम में वक्ताओं के रूप में मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रमंडलीय अध्यक्ष, मुस्तकीम अंसारी, धीरज चंद्रवंशी ,भूपेंद्र चौधरी ,पंचायत समिति सरिता देवी ,भवन चौधरी अमरजीत राम, गुड्डू खान ,उपेंद्र चंद्रवंशी आदि ग्रामीण लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *