ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का जागरूकता अभियान पहुंचा बरडीहा

0
bac5ad95-858f-46cc-9663-8da4168abfa4

ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का जागरूकता अभियान पहुंचा बरडीहा

 

पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के द्वारा आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज में 09:00 बजे पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन की तैयारी के लिए की चलाई जा रहे रथ यात्रा के तहत आमंत्रण रथ पहुंचा बरडीहा।

चाहे बात हो आरक्षण की, ओबीसी समुदाय से आने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की, छात्रों की शिक्षा या फिर बेरोजगार भता। हमारी संख्या अधिक होते हुए भी हमें अपने हक से वंचित रखा गया है।

तो वक्त आ चुका है अपने हक की लड़ाई लड़ने का, खुद को बदलने का।
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल रथ, यात्रा निकालकर पूरे पलामू क्षेत्र के ओबीसी भाई बहनों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

विगत 11 फरवरी 2024 को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज पलामू में विशाल प्रमंडल लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जाना है। अतः पिछड़े वर्ग ओबीसी से आने वाले आप सभी भाई-बहनों, अभिभावकों से निवेदन है इस महासम्मेलन में सम्मिलित होकर अपनी हक की आवाज़ उठाएं। आपकी हजारों की उपस्थिति ही आपकी ताकत बनेगी और हमारी मांगे राज सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने में मदद करेंगी।

ओबीसी के राजनाथ प्रसाद जी की अध्यक्षता में बरडीहा प्रस्तावित जनता उच्च विद्यालय के पास मीटिंग हुआ
इन लोगों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि हर पंचायत से 300 लोगों को हम 11 फरवरी को मेदनीनगर लेकर जाएंगे। जिसका संचालन आनंद विश्वकर्मा किये और पंचायत स्तर का कमेटी को जिमवारी दिया गया ताकि 11 फरवरी को सभी लोगों को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज में ले जाया जाए इसमें उपस्थित रामदेव विश्वकर्मा सुदामा विश्वकर्मा जन्नत अंसारी शिवप्रसाद गुप्ता शिवनारायण गुप्ता विकेश यादव देवेंद्र यादव धर्मेंद्र विश्वकर्मा फिरदौस अंसारी नवल विश्वकर्मा जन्नत हुसैन अंसारी , मुंद्रिका चंद्रवंशी अशोक विश्वकर्मा रामनाथ प्रजापति जगदीश प्रजापति विंध्याचल प्रसाद महेंद्र कर्मचारी अश्वनी जायसवाल आदि लोगों उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *