OBC का मतलब ऑर्गेनाइज्ड बेस्ट कम्युनिटी– ब्रह्मदेव प्रसाद

0
6f7e2fc3-6173-4665-9bd7-a400587d09eb

OBC का मतलब ऑर्गेनाइज्ड बेस्ट कम्युनिटी– ब्रह्मदेव प्रसाद

राँची स्थित बी एन आर चाणक्या में विगत 23 फरवरी को “सशक्त झारखंड” कॉन्क्लेव का zee news द्वारा आयोजित किया गया। खास बात यह रही की प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के साथ पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता अधिकार मंच से झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी (बी० डी० प्रसाद ) ने विशेष अतिथि के रुप में कार्यक्रम मे भाग लिया। अपको ज्ञात होगा कि ब्रह्मदेव प्रसाद जी – जान से पिछड़ा वर्ग ओबीसी के अधिकार के लिए झारखंड प्रदेश में लड़ाई छेड़ रखी है। इस कार्यकर्म में उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को 11 सूत्री मांग के लिए पत्र दिया साथ ही साथ संबोधन देते हुए कहा की OBC ने इस देश की नीव को हमेशा से मजबूती प्रदान की है, भारत देश की अर्थ व्यवस्था को स्वास्थ OBC समुदाय के हाथों में सुरक्षित है। हमनें देश को हर कुछ दिया, इस लिए राज्य और केंद्र सरकार से मांग है को हमारी 11 सूत्री मांग को पूर्ण रूप से चालू कर हमें हमारा अधिकार दें ताकि पिछड़ा वर्ग ओबीसी एक सम्मान जनक जीवन ज्ञापन कर सके। इस मौके पर झारखंड प्रदेश के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर , स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और साथ में अजय वर्मा, राकेश कुमार, अख्तर अंसारी, गोरखनाथ चौधरी, बरूण बिहारी, कृपाल कुमार, मनोज चंद्रवंशी, आलोक ठाकुर उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *