O की जगह AB पॉजिटिव का ब्लड चढ़ाया, मरीज की मौत

0
Untitled

O की जगह AB पॉजिटिव का ब्लड चढ़ाया, मरीज की मौत

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल में एक 23 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर गलत ब्लड ग्रुप चढ़ा दिया गया, जिसके कारण उसकी दोनों किडनी में जटिलताएं पैदा हुई और मौत हो गई। पीड़ित की पहचान बान्दीकुई कस्बे के रहने वाले सचिन शर्मा के रूप में हुई है। उन्हें कोटपूतली शहर में सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। SMS अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब सचिन का इलाज किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मरीज का ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव है लेकिन उसे AB पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। मामले से परिचित एक अधिकारी ने बताया कि गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मरीज की दोनों किडनी में जटिलताएं पैदा हो गईं और उसे डायलिसिस पर रखना पड़ा था। अचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *