नव वर्ष के स्वागत में संत मरियम के शिक्षकों के लिए पिकनिक का हुआ आयोजन

नव वर्ष के स्वागत में संत मरियम के शिक्षकों के लिए पिकनिक का हुआ आयोजन

प्रकृति से करीब व सामाजिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाना ही पिकनिक का मुख्य ध्येय: अविनाश देव

मेदिनीनगर: साल 2024 किसी के लिए सुखद रहा तो किसी के लिए दुखद भी। किसी ने क्या खूब लिखा है, अंधकार है छाया घना डरकर इससे रोना नहीं,
अदम्य साहस भरा तुझमें
धीरज अपना खोना नहीं,
उजियारा जग में फिर आएगा
वक़्त ही तो है, गुज़र जाएगा | साल 2024 को लोग विदा कर 2025 के स्वागत के लिए काफी उत्साहित है जिसे लेकर संत मरियम विद्यालय के तत्वाधान में समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। आयोजित पिकनिक स्थल जंगल व नदी के तट का मनोरम दृश्य आकर्षण रहा। विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव, प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, उप्राचार्य एस. वी. शाहा समन्वयक समेत समस्त वरिष्ठ शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया, वहीं लॉर्ड स्पीकर में बज रहें प्रेरक गीतों पर झूमने के साथ-साथ वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बैलून ब्लास्ट, कबड्डी जैसे कई खेलों का आनंद भी लिया। महज 6 घंटों का यह पिकनिक पल संत मरियम के समस्त परिवार जनों के लिए काफी सुखद व उत्साहजनक रहा। उक्त मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि यह पिकनिक क्षण भर की मस्ती के लिए आयोजित नहीं की गई है बल्कि यह पल अपनी विश्लेषण परख प्रवृत्तियों से जीवन को विश्लेषित कर व विगत वर्षों में घटित आपदाओं को अवसर समझकर नई ऊर्जा, नई सोच के साथ नववर्ष में प्रवेश करने का समय है। आगे उन्होंने कहा कि हम हमेशा से नव वर्ष की उत्साह में प्रकृति के गोद में बैठकर खुशियां मनाते हैं ताकि हम प्रकृति के करीब रहकर हम बहुत सारी चीजें सीख सके क्योंकि कुदरत ने हमें प्राकृतिक के रूप में जो नवाजी है वह हमें जीवन जीने के संपूर्ण कला को सिखाती है। वही देवम इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन के अकादमी मुख्य श्री यु.एस.चौबे ने कहा कि इस विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सामंजस्य व स्नेह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस विद्यालय के शिक्षा रूपी मुख्य धारा के प्रवाह में जिस तरह से समस्त शिक्षक धारा बनकर बह रहे हैं आने वाले समय में पलामू के शिक्षा जगत में संत मरियम शिक्षा का सागर बनकर उभरेगा। मौके पर देवम इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रबंधकीय निदेशक आर.एन.सिंह, प्रवीण दुबे, अमरेंद्र कुमार, अचला सिंह, रिजवाना परवीन, रोशन राज, निकिता गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह के साथ-साथ सैकड़ो शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş