नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष का बाजार में स्वागत, दुकानदारों ने सौंपा मांग पत्र

नव निर्वाचित नगर परिषद् अध्यक्ष को जिला परिषद् (थाना के सामने )मार्केट में बुला कर स्वागत किया गया और उनके उज्वल की कामना की गई उन्होंने भरोसा जताया की जिस तरह आप लोगो ने मुझे रिकार्ड मतों से जिताया है उस भरोसे को मै टूटने नहीं दुंगा
दुकान दार भाईओ के हर सुख दुःख में साथ रहूँगा
उनको पाँच सूत्री मांग पत्र भी दिया गया जिसमे
1-सुबह में प्रति दिन सफाई हो
2-इतनी बड़ी अबादी में शौचालय नहीं है एक शौचालय का निर्माण करना
3-बिजली के पोल पर लाईट लगवाना
4-मार्केट के खाली जमीन पर पहले की तरह सब्जी मार्केट लगवाना
5-रात में मार्केट में सुरक्षा के ख्याल से शरारती तत्व जैसे दारू पीने वाले अनैतिक कार्य आए दिन थाना के सामने होने के बावजूद लगातार गलत कार्य को रोकना
इन सभी मांगो को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने एक सप्ताह का समय माँगा
इस अवसर पर आलोक मिश्रा जितेन्द्र सिंह ओरेंग्ज़ेब खान कमलेश कुमार अमित पाठक अतुल भारद्वाज गोपाल ठाकुर मुर्तजा खान अलाउदीन अंसारी मारुती सोनी आदि दुकानदार भाई उपस्थित थे