नुक्कड़ नाटक कर मजदूरों को जागरूक किया गया
नुक्कड़ नाटक कर मजदूरों को जागरूक किया गया
प्रतिनिधि , मेदिनीनगर
पलामू प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के कलाकारों के द्वारा शनिवार को मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सामने इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा जनसंपर्क इकाई के तत्वावधान में उप निदेशक संजीव कुजूर के निर्देश पर मेला प्रदर्शनी लगाया गया। मेला प्रदर्शनी का उदघाटन ग्रासिम के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई ने जन जागरुकता के लिए अच्छी पहल की है। कलाकारों द्वारा जिस तरह से नुक्कड़ नाटक कर मजदूरों को जानकारी दी गई वह सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने से आम लोगों को पता चलेगा कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है। इससे पहले वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती ने अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया। इस अवसर पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई के मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन निखिलेश झा, सुरक्षा प्रमुख विपिन दीक्षित, मानव संसाधन अधिकारी अभय द्विवेदी, लाइजन अधिकारी नितेश पांडेय आदि मौजूद थे। मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने प्रदर्शनी में जानिए अपने सरकार को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रासिम सीएसआर अधिकारी अनिल गिरी का सराहनीय योगदान रहा । कलाकारों में मुनमुन चक्रवर्ती, कनक लता तिर्की, श्यामली घोष, उज्ज्वल सिन्हा, अमर भांजा, रुद्र प्रताप सिंह बाबू , रविन्द्र आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मासूम आर्ट ग्रुप के निदेशक सैकत चटर्जी ने किया।






