NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आयुष सिन्हा ने राहुल गांधी से की मुलाकात, झारखण्ड के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आयुष सिन्हा ने राहुल गांधी से की मुलाकात, झारखण्ड के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
नई दिल्ली में आज NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आयुष सिन्हा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर आयुष सिन्हा ने झारखण्ड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा।
मुलाकात के दौरान राज्य में शिक्षा, युवाओं के रोजगार, एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। राहुल गांधी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि झारखण्ड के विकास एवं युवाओं के हितों के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान आयुष सिन्हा ने राहुल गांधी को अपने विवाह समारोह में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण भी दिया, जिसे राहुल गांधी ने सहर्ष स्वीकार किया और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि झारखण्ड के युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी साबित हुई।

