नशे की हालात में 3 युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म,

0
download (8)

नशे की हालात में 3 युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर आरोपी हुए फरार , पुलिस ने किया मामला दर्ज. प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. बालोद जिले के गुंडरदेही में 3 युवकों ने नशे की हालात में एक युवती को हवस का शिकार बनाया है. जिसके बाद युवती को अर्धनग्न अवस्था में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार युवती एक फैंसी स्टोरी में काम करती थी. रोज की तरह काम खत्म कर अपने दोस्तों के साथ घर वापसी कर रही थी. तभी नशे की हालात में 3 युवक युवती का पीछा करने लगे.पहले युवकों ने युवती के दोस्त को मार कर भगा दिया. जिसके बाद युवती को खेत में ले जाकर तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया. और युवती को अर्धनग्न अवस्था में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़कर फरार हो गए है.

युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने युवती को लेकर गुंडरदेही थाने में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल जाँच की जा रही है . युवती की शिकायत पर थाने में 3 युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *