नशा मुक्त रहकर तनाव मुक्त जीवन जिएं– शांति दीदी

0
b938bbd3-bc39-42a9-822c-6753988d7a67

नशा मुक्त रहकर तनाव मुक्त जीवन जिएं–राजयोगिनी शांति दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय
विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग एवं हेल्थ टूर के द्वारा गुरुकुल कोचिंग संस्थान गुमला में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत “स्वस्थ जीवन का आधार मानसिक संतुलन” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि जिला परामर्शी तंबाकू निषेध इकाई सदर अस्पताल गुमला के वंदना अस्मिता जी, सहित कोचिंग निदेशक रविंद्र सिन्हा जी, ब्र.कु. ममता बहन, जीवंती बहन, ब्र.कु. मंगल भाई ,पंकज कुमार, उत्तम कुमार आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर रविंद्र सिन्हा जी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम होना ।कहीं ना कहीं गुमला जैसे क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। मौके पर राजयोगिनी शांति दीदी ने नशा मुक्त रहकर तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए शुभकामनाएं दी।वहीं मंगल भाई ने अपने जीवन के अनुभव को साझा किया। जिससे कि युवाओं में एक नई प्रेरणा जागृत हुई । ममता बहन ने कहा की समाज में बदलाव लाने से पहले हमें स्वयं को बदलना होगा तब हम बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक और सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *