नक्सलियों की बड़ी वारदात, रेल पटरी को बम से उड़ाया,

0
084d9ef0e536db9b0cd7051617c20a196736d1988374cc61d21a92cda43320b1

झारखंड में नक्सलियों की बड़ी वारदात, रेल पटरी को बम से उड़ाया; ट्रेन यातायात प्रभावित प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

इसके बाद ऐहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन(18030 ) को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नक्सली संगठन ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों के मध्य पोल नंबर 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन में विस्फोट कर ट्रैक को उड़ा दिया।

हमलावरों ने इस जगह को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया है। इस ब्लास्ट की जानकारी इस रेल खंड की दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के क्रू और गार्ड ने करीबी स्टेशन को दी गई। फिर चक्रधरपुर रेल मंडल में बवाल मच गया। इसके बाद फौरन मार्ग में रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है।

रेलवे के अफसरों के मुताबिक, धमाके की जानकारी होने के बाद 18478 -योगनगरी ऋषिकेश पूरी उत्कल एक्सप्रेस, 12905-पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस, 18006-जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस,12102-शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस, 12129-पुणे हावड़ा एक्सप्रेस, 12810- हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12222-हावड़ा पुणे एक्सप्रेस, 12151-एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस और 12130-हावड़ा पुणे एक्सप्रेस को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *