सरायकेला-खरसावां और चाईबासा की सीमा पर सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत पहाड़ी इलाकों से 44 किलोग्राम से अधिक आईईडी बरामद किया गया है।