निराकार शिव ही सम्पूर्ण संसार है – अविनाश देव

निराकार शिव ही सम्पूर्ण संसार है – अविनाश देव
डाल्टेनगंज – भाग दौड़ के जिंदगी में भौतिक सुखों से परे आत्मिक सुख के लिए मनुष्य वक्त नहीं निकाल पाता है। जिसे इंसान को इंसान से लगाव नहीं विलगाव होता जाता है। इसीलिए निराकार शिव को गुरु बनाते सामूहिक चर्चा के जरिए आपसी प्रेम बहनापन भाईचारा के लिए तीन सूत्र में एक प्रणाम करते हैं दया मांगते है और चर्चा करते है। सतबरवा प्रखंड के मानासोती हलुमाड़ के पहाड़ पर स्थापित शिवस्थान पर स्थानीय लोगों द्वारा शिवचर्चा का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों गुरुभाई बहनों के बीच अपनी बात को रखा। आगे हमने कहा परिवार के मजबूती से ही राष्ट्र की मजबूती है किसी भी कीमत पर परिवार के बीच सामंजस जरूरी है। भगवान शिव ने जहर पीकर अपनी जान को जोखिम में डालते विश्व को कल्याण किया था। हम सब को भी अपने समाज देश व परिवार के लिए थोड़ा जोखिम थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़े तो चर्चा के जरिए हल करते रहना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट एवं युवा समाजसेवी ओंकारनाथ तिवारी ने चर्चा के शिलशिला को आगे बढ़ते अपनी सुरीली आवाज में गीत पेश कर सबों को उत्साह वर्धन किया। जय महादेव!!