निकाली गयी भगवान श्री राम की कलश यात्रा
श्री राम सेवा समिति भालोगाडी के द्वारा निकाली गई भगवान श्री राम की भव्य कलश यात्रा और झांकी = रुद्र शुक्ला
तरहसी प्रखंड के भालोगाडी ग्राम में श्री राम सेवा समिति के द्वारा होने वाले श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ एवम पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा और भव्य झांकी निकाली गई निकाली गई कलश यात्रा एवम झाकी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग कांग्रेस मंत्री प्रतिनिधि वित्त सह खाद्ध आपूर्ति विभाग झारखण्ड सरकार युवा नेता रूद्र शुक्ला जी यात्रा में शामिल होने पर पूजा कमिटी ने युवा नेता को माला पहना कर गमछा देकर अभिनंदन किया ।। युवा नेता ने कहा कि भगवान श्री राम जी के इस सोभा यात्रा में मुझे शामिल होने का मौका मिला इसलिए पूजा कमिटी को दिल से आभार और धन्यबाद देता हूं ।साथ ही भगवान श्री राम के चरित्र पर हम सब को चलने की अवसक्ता है जिससे राम राज की स्थापना हो सके भगवान राम कल अपने निज धाम में विराज रहे इस बात की बहुत खुशी है।। मंदिर प्रांगण से यात्रा प्रारम्भ होकर तरहसी अमांत नदी घाट से जल लेकर मन्दिर प्रांगण वापस पहुंचे श्रद्धालु पुरे रास्ते भक्तिमय मे झूमते नाचते रहे श्रीराम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा कलश यात्रा कार्यक्रम में हज़ारों श्रद्धालु भाग लिए।।
