निगम वासी को पीने का गंदा पानी देना बर्दाश्त नहीं– रूचिर तिवा

0
69d82020-48fe-4def-bb85-5e02ef0c9200

निगम वासी को पीने का गंदा पानी देना बर्दाश्त नहीं– रूचिर तिवारी

अभिलंब नगर आयुक्त जांच कर पानी को फिल्टर करें अन्यथा निगम कार्यालय में ताला जड़ा जाएगा–भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह भावी विधायक उम्मीदवार डाल्टनगंज रुचिर कुमार तिवारी ने मेदनी नगर नगर निगम में निगम वासियो को गंदा पेयजल उपलब्ध कराने पर चिंता व्यक्त किया श्री तिवारी ने कहा कि निगम के पदाधिकारी अपने तो आरो का पानी फिल्टर वाटर पी रहे हैं लेकिन निगम वीडियो को नदी का गंदा पानी डायरेक्ट पीने को दे दिया गया नदी का पानी पाइप लाइन से लेने के बाद उसको फिल्टर के माध्यम से केमिकल मिला करके साफ किया जाता है लेकिन आज जिस तरह से गंदा पानी निगम वासियो को सप्लाई हुआ वह पीने की तो दूर की बात है नहाने के लायक भी पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में नगर आयुक्त स्वयं निगम कार्यालय में बैठने के बजाय इस पर स्वयं संज्ञान ले और अभिलंब इस स्थिति का जायजा ले कि आखिर किस वजह से गंदा पानी आम लोगों के बीच सप्लाई किया गया इससे पहले निगम वासियो को दो दिन से पानी का सप्लाई भी नहीं किया गया जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जनप्रतिनिधि भाजपा के विधायक और बड़े लोग तो मिनरल वाटर पी ले रहे हैं लेकिन गरीब जनता का क्या होगा। 2 दिन के अंदर अगर नगर निगम प्रशासन निगम वासियो को साफ पानी सप्लाई नहीं करते है तो निगम कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा। वहीं निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में पानी सप्लाई का अभी तक कोई व्यवस्था नहीं किया गया जबकि पानी के लिए पाइप लाइन पहले से ही बिछा हुआ है। पहले दो-चार बाल्टी पानी आता था लेकिन अब वह भी बंद हो गया। मौके पर वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शह पूर्व वार्ड कमिश्नर जितेंद्र सिंह, अभय कुमार भूइंया आदि लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *