निगम क्लीनिक में डायलिसिस से डिलीवरी तक की व्यवस्था करूंगी.. अरुणा शंकर
निगम क्लीनिक में डायलिसिस से डिलीवरी तक की व्यवस्था करूंगी.. अरुणा शंकर
MMCH महिला वार्ड की व्यवस्था से महापौर संतुष्ट, तत्काल पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश।
आज से महापौर अरुणा शंकर अपने एक्शन मोड में आते हुए निगम द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र रांची रोड एवं पंपुकल का निरीक्षण करने पहुंची जहां उन्होंने क्लीनिक की व्यवस्था देखी और उपस्थित डॉक्टर श्रेया सोनी तथा पप्पूकल क्लीनिक में डॉक्टर नितेश कुमार के साथ बैठकर समीक्षा करते हुए कही स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है क्लीनिक की सफाई, समय पर डॉक्टर एवं नसों का आना साथी निशुल्क दवा हमेशा उपलब्ध रहे । मैं स्वयं समय-समय पर आती रहूंगी । इस क्रम में महापौर ने स्वयं भी अपनी जांच डॉ श्रेया से कराया । महापौर अरुणा शंकर ने यह भी कहा निगम क्लीनिक जो आयुष्मान आरोग्य केंद्र के नाम से संचालित हो रहा जल्द अत्याधुनिक बनेगा और एक स्वास्थ्य केंद्र मैं स्वयं गोद लूंगी जहां डायलिसिस , डिलीवरी एवं जांच घर तक की व्यवस्था होगी । महापौर अरुणा शंकर ने डॉक्टर से कहा आपको किसी भी चीज की आवश्यकता हो मुझे सीधा संपर्क करें तत्काल समाधान होगा । मेरा लक्ष्य स्वस्थ एवं स्वच्छ मेदिनी नगर बनाना है । महापौर ने MMCH हॉस्पिटल जाकर महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया जहां हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट डॉ अजय विश्वकर्मा ,डॉक्टर आर के रंजन, डॉ सुशील पांडे ने महापौर का स्वागत करते हुए सभी चीजों की जानकारी दी । महापौर MMCH महिला वार्ड की सफाई एवं व्यवस्था से संतुष्ट थी लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था कहीं नहीं पाई जिस पर हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट ने कहा तत्काल बना दिया जाएगा । महापौर से कुछ महिलाओं ने शिकायत की महिला वार्ड के सामने निगम शौचालय हमेशा बंद रहता जिस पर निगम को महापौर ने निर्देश दिया दो दिनों के अंदर सफाई कर शौचालय को खोल दी जाए । अस्पताल में महिला मरीजों ने महापौर के निरीक्षण के लिए आभार व्यक्त किया ।



