नि: शुल्क साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर,

0
c0cb3d83-d0fd-412a-968d-ef59702a8bfd

नि: शुल्क साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर,

प्रोजेक्ट विद्यालय महुआडांड़ परिसर में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंन डांग एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साइकिल मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। छात्रों का कहना था की साइकिल मिलने से अब उन्हें आने-जाने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। पहले हमें विद्यालय तक पहुंचने के लिए समय से घंटों पहले घर से निकल जाना पड़ता था। और छुट्टी के बाद भी घर पहुंचने में काफी देर हो जाती थी। जिसके कारण घर में पढ़ाई नहीं हो पाती थी।इस अतिरिक्त समय में वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे ने बताया की प्रखंड के 1050 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करना है। अभी तक 800 साइकिलें असेम्बल की जा चुकी है, जिन्हें छात्र-छात्राओं के बीच बांटा जा रहा है। बाकी की साइकिल भी जल्द छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंन डांग, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, प्रोजेक्ट विद्यालय प्रभारी शिक्षिका माधुरी किरण, शिक्षक पंकज कुमार, अमित समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *