नही मिली मनरेगा योजना की मजदूरी, मजदूरों का होली त्यौहार मनाने की चिंता, जगजीवन राम

नही मिली मनरेगा योजना की मजदूरी, मजदूरों का होली त्यौहार मनाने की चिंता, जगजीवन राम

मनिका: जिले के तमाम प्रखंडों में संचालित मनरेगा योजना का मजदूरी मजदूरों को नहीं मिलने से मजदूर मायूस हैं। वहीं नजदीक में रंगों का त्योहार होली मजदूरों के लिए कोई खास नहीं रहेगी ।चुकी मजदूरों को अपनी मजदूरी नहीं मिलेगी तो रंगों का त्योहार बिल्कुल निराश और मायूसी से गुजरेगी। मजदूर अभी भी केंद्र द्वारा दी जाने वाली मजदूरी पर आस लगाए बैठा है। मामले को लेकर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित मनरेगा योजना का रुपए यदि मजदूरों को नहीं मिलेगी तो मजदूर निराश और हताश हो जाएंगे। चुकी राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली रुपए तो मजदूरों के खाते में दे दी गई है परंतु केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली मजदूरी कई महीनों से नहीं मिल रही है। जिससे मजदूरों के घर में अब लाले पड़ने लगा है। वहीं नजदीक में होली पर्व है जिसमें मजदूरों को उम्मीद है कि अभी भी मजदूरी मिल गई तो होली पर्व हर्षौल्लास के साथ गुजरेगा अन्यथा मजदूरों के यहां निराशा पूर्वक त्यौहार गुजरेगा।जिससे होली का रंग फीका पड़ जाएगा।