नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी का नगर थाना परिसर मे विदाई सह सम्मान समारोह

0
686191fa-da80-4c99-8c7a-33a4f5cb2a32

नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी का नगर थाना परिसर मे विदाई सह सम्मान समारोह

गिरिडीह :- नगर थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित रहें रामनारायण चौधरी के तबादला पर विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर बिनय कुमार ने आरएन चौधरी को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि 3 साल तक नगर थाना प्रभारी के रूप में रामनारायण चौधरी ने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान इन्होंने नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर लगातार प्रयास किया। हिंदू और मुस्लिम के त्योहारों में माहौल न बिगड़े इसको लेकर टीमों के साथ इलाकों में ग्रस्त करते रहे। जिसके कारण छिट पुट घटनाएं छोड़कर कोई भी बड़ी घटनाएं नहीं घटी। अन्य पुलिस अधिकारियों ने इनके कार्यों की सराहना किया। इस बाबत रामनारायण चौधरी ने कहा कि गिरिडीह के लोगों का अपार प्यार मिला। कहां की सभी के प्रयास से इलाकों में स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। इन्होंने कहा कि हम झारखंड में ही कार्यरत हैं जब भी किसी को जरूरत लगे बे जिझक संपर्क करें। इन्होंने मीडिया के प्रति कहा की आप सभी का भी हमें हमेशा साथ रहा। कार्यक्रम मे एएसआई सिराज ख़ान,मुंसी प्रवीण कुमार,नीलनाथ सिंह,काशीकांत गोराई,फागू सोरेन,महिला थाना प्रभारी के साथ साथ काफ़ी संख्या में हवलदार और सिपाही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *