नगर सैनिक की मिली लाश, जगदलपुर से ड्यूटी के लिए पहुंचा था राजिम मेला

0
Untitled

जगदलपुर से राजिम मेले में ड्यूटी करने पहुंचे नगर सैनिक का शव खोलीपारा इलाके में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. नगर सैनिक महेश ठाकुर पिता अनिरुद्ध ठाकुर उम्र 36 वर्ष का शव नवापारा थाना क्षेत्र के खोलीपारा इलाके में रेलवे पटरी के पीछे एक खेत में 4 मार्च को मिला है. लेकिन अचानक हाजिरी में गायब दिखने लगा. 1 मार्च को ही पुलिस ने सैनिक की फोटो जारी कर अपने विभागीय वाट्सएप ग्रुप में फोटो डालकर तलाशी शुरू कर दिया था. राजिम में जब प्रशासन 4 मार्च को सीएम साय के आगमन में जुटा था, इसी बीच नवापारा थाना क्षेत्र से शव मिलने की सूचना मिली.सूचना पर नगर सेना कमांडेड पुष्पराज अमले के साथ मौके पर पहुंचे. जगदलपुर फोटो भेजकर गुम सैनिक के परिवार को सूचना दी. नवापारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाहार भेज दिया था. सड़न थी इसलिए पीएम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है. पूछताछ में पता चला कि सैनिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *