नगर निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई – थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार
नगर निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई – थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार
श्री बंशीधर नगर निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रहेगी। हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा। बिना अनुमति जुलूस, नियम उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे। आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी शिकायत की सूचना नगर ऊंटारी थाना एवं डायल 112 पर देने की अपील की गई है।

