नगर निकाय चुनाव में झामुमो की दोहरी नीति उजागर : रितेश चौबे

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में झामुमो भी समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतार रही है जब यही करना था तो दलिय आधार पर चुनाव कराने से झामुमो क्यों डर गई। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निकाय का चुनाव दलिय आधार पर कराने के पक्ष में थी। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने आंदोलन भी किया फिर भी झामुमो सरकार हार के डर से दलीय आधार पर चुनाव नहीं करा रही हैं लेकिन भाजपा के देखा-देखी समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतार रही है जिससे झामुमो कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश व्याप्त हैं। झामुमो कार्यकर्ता पार्टी के निर्णयों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब झामुमो को समर्थित प्रत्याशी घोषित करना था तो दलीय आधार पर चुनाव करा लेती। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर पहले से ही डरी सहमी हुई है क्योंकि उन्हें पता है कि जनता उन्हें नकार चुकी है यही कारण है कि झारखंड में लंबे समय से चुनाव नहीं हुआ। लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेको बार आंदोलन किया साथ ही माननीय हाईकोर्ट का दबाव सरकार पर पड़ा तब दबाव में झामुमो सरकार नगर निकाय चुनाव करा रही हैं जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य के प्रति कभी गंभीर नहीं रहा। नगर निकाय चुनाव नहीं होने से पिछले कई वर्षों से शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हो चुका है।